Share this News

कोरबा : अपराध नियंत्रण को लकर अलग-अलग तरीके से पुलिस काम कर रही है। कई टीमों को निर्देशित करने के साथ ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। लगातार अपडेट्स भी लिये जा रहे हैं और उस पर काम किया जा रहा है। फिलहाल संदिग्ध तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उसने इस इलाके से सघन अभियान शुरू किया है। कई केंद्रों को इस दृष्टिकोण से केंद्रित किया गया।

बताया गया कि होटल, लॉज और ढाबों पर विशेष निगरानी की जा रही है। रात्रि को पुलिस की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में विजिट किया। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देश और एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान के मार्गदर्शन में टीमों ने अपनी भूमिका निभाई। विभिन्न इलाकों में टीमों की उपस्थिति दर्ज हुई। मुख्यालय के द्वारा जारी बिंदुओं के अंतर्गत इस कड़ी में संबंधित प्रक्रियाओं को किया गया।

मौके पर पहुंचने वालों के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस ने इस अभियान को जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में क्रियान्वित किया है। इस पर लगातार काम करना है। पुलिस ने संदिग्धों और मुसाफिरों की जांच करने के साथ घूम-घूमकर सामान फेरी करने वाले, सडक़ किनारे जड़ी-बूटी, खिलौना बेचने और गैस रिपेयर करने वालों को थाना बुलाकर उनकी गतिविधियों और वास्तविक पते की जानकारी ली। एक दिवसीय अभियान में 31 मुसाफिरी दर्ज की गई जबकि इस वर्ष अब तक 2021 लोगों को चेक किया गया। 604 किराएदारों की पुष्टि की गई। वहीं संदिग्ध 2086 लोगों की चेकिंग की गई है। 42 कदाचारी (बीसी रोड) भी शामिल हैं।

होटल, लॉज संचालकों को नसीहत
पुलिस ने होटल और लॉज संचालकों को साफ तौर पर कहा है कि उनके यहां रूकने वाले लोगों की सूची बनाकर थाना में विधिवत तरीके से दी जाए। उन्हें लगता है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति वहां पर रूका हुआ है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। लापरवाही बरतने पर एक्शन होगा।