Share this News

बिलासपुर 8जून 2024(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ पत्रकार जन कल्याण समिति में सुरेश सिंह बैस को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उपाध्यक्ष ( जनरल कमेटी) नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा स्वतंत्र द्वारा की गई है। इनकी नियुक्ति करते हुए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार सुरेश सिंह बैंस के माध्यम से संगठन में उल्लेखनीय प्रगति होगी। श्री बैस की नियुक्ति पर एच डी महंत, नरेश चौहान, संजय पांडे ,सुरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदीप मिश्रा ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।