Share this News

कोरबा पाली/26 मई 2024(KRB24NEWS):

डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) की ओर से रीजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एमएससी प्रवेश परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर बायोटेक्नोलॉज (गैट-बी) का परिणाम घोषित हुआ.जिसमें पाली निवासी विवेक कुमार वैष्णव ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 63 एवम ओबीसी श्रेणी में रैंक 17 प्राप्त किया। यह परीक्षा भारत की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश हेतु ले जाती है. जिसमे देश भर में केवल 1307 सीटें है. जिसके लिए कुल 9957 अभियार्थियो ने परीक्षा दी और करीब 2135 ही उत्तीर्ण हो पाए।