Share this News
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए , छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी जी के निर्देशानुसार कोरबा जिला युवा कांग्रेस द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत , जल , जंगल , ज़मीन को सुरक्षित करने के लिए आज दिनांक 20/08/2020 को कोसाबाड़ी चौक कोरबा में जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया एवं कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष मोनू कुरेसी के नेतृत्व में आज 1000 फलदार,औषधियुक्त,छायादार पौधा वितरण व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया और पर्यावरण के रक्षा करने का संकल्प लिया गया..

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोरबा महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद शामिल हुये। इसके अलावा पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी, राष्ट्रीय समन्वयक सोशल मिडीया अभय तिवारी एवं कोरबा जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव गौरव दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने की। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने शहर की जनता को संबोधित किया उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने व प्रदूषण को रोकने का वृक्षारोपण ही एक मात्र उपाय है। पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी ने कहा कि जहाँ पर केंद्र सरकार एक ओर उद्योगो को बढ़ावा दे रही है वही दूसरी ओर EIA जैसे पर्यावरण विरोधी कानून ला रही है ऐसे में युवा कांग्रेस पेड़ों को लगाकर एवं जनता को जागरूक करने का कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के अलावा जिला प्रभारी गौरव दुबे, महासचिव शहजाद आलम और मधुसूदन दास ने भी जनता को संबोधित किया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर जिला संयोजक सोशल मिडीया पंकज सोनी, हरीश शर्मा, आबिद अख्तर, नरेन्द्र यादव, दीपक दास,विवेक श्रीवास ,रोमी राजवाड़े, कोरबा विधानसभा अध्यक्ष बृजभूषन प्रसाद,कमल किशोर चंद्रा, मीतेस यादव, शिवा केसरवानी,अमित सींग,सुरेश देवांगन, बंटी श्रीवास, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

