Share this News

कोरबा 1 मार्च 2024(KRB24NEWS):

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,एडिशनल एसपी नेहा वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र मीणा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के हेतु जटगा चौकी के ग्राम मुकवा में संगवारी पुलिस के तहत चलित थाना का आयोजन किया गया ।

चलित थाना में ग्राम सरपंच चैन सिंह मरकाम, उप सरपंच, पंच व ग्रमीण जन लगभग 120-150 की संख्या में उपस्थित थे। चलित थाना में ग्रामीण जनों को मोबाईल, एटीएम से धोखाधड़ी, सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई। तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी,उठाईगिरी बैंक ATM फ्रॉड गुड टच और बैड टच महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों के संबंध में जानकारी दिया गया।

तथा सोना चाँदी साफ़ सफ़ाई करने वालों से सावधान रहने वह अपने आधार कार्ड राशन कार्ड पैन कार्ड ATM कार्ड का नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न देने के संबंध बताएं ।अवैध शराब एवं अन्य समाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए समझाइश देते हुए, यातायात के नियमों से अवगत कराया गया ।

चौकी प्रभारी ASI धनंजय सिंह प्रधान आरक्षक हीरावन सिंह, लीलाधर सिंह तंवर,आरक्षक मनोज आयाम संजीव कुमार, आदि उपस्थित रहे।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली