Share this News

कोरबा : दीपका-हरदीबाजार मार्ग पर एक ट्रक चालक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की नजर सडक़ किनारे झाडिय़ों के बीच शव पर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान ग्राम दादर मांगामार निवासी अजय भार्गव के रुप में की गई है।जो साून जायसवाल का ट्रेलर चलाथा। बताया जा रहा है,कि मृतक दीपका से बिरगहनी स्थित कोयला ट्रांसपोर्टिं के काम में नियोजित था। बहरहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद ही ट्रक चालक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।