Share this News

पाली 9 फरवरी 2024(KRB24NEWS):

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार पाली द्वारा जन जागरण बसंतपंचमी के पावन पर्व पर पाली में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, सरस्वती पूजन एवं विविध संस्कार कार्यक्रम का आयोजन 14 फरवरी 2024,बुधवार को किया जा रहा है.

य़ह आयोजन पाली हाई स्कूल मैदान स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर पाली में होगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार पाली द्वारा इस महायज्ञ में भागीदार बनने,बनाने,अनुपम अवसर का लाभ एवं पुण्य प्राप्त हेतु समस्त क्षेत्र वासियों,धर्मावलम्बियों से अपील की गई है।