Share this News

पाली 9 फरवरी 2024(KRB24NEWS):
-छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ पाली के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने विकास खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुँचकर बी ई ओ साहू जी की अनुपस्थिति में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम को वार्षिक कैलेंडर भेंट कर सौजन्य मुलाकात की।इस अवसर पर पाली ब्लॉक के शिक्षकों की समस्याओं से भी उन्हें रूबरू कराया।शिक्षकों के न्यायोचित क्लेम,लंबित एरियर्स के भुगतान,सेवापुस्तिका का संधारण,वेतन पत्रक,आयकर निर्धारण पत्रक तैयार करने में होने वाली परेशानियों में कार्यालयीन सहयोग की अपेक्षा की ।सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरकाम ने इसके लिए आश्वस्त किया।इस अवसर पर एस एल सांडे ,जे पी तिवारी प्रधानपाठक मौजूद थे।
