Share this News

प्राचार्य ने विधायक के समक्ष रखी नवीन महाविद्यालय भवन तथा नवीन शिक्षकीय पदों की मांग

हरदीबाजार 28 जनवरी 2024(KRB24NEWS):

शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में आयोजित वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर सम्माननीय अभ्यागत के रुप श्री प्रेमचंद पटेल विधायक- विधानसभा क्षेत्र कटघोरा, महाविद्यालय के संस्थापक -श्री बोधराम कंवर जी, डॉ राजीव सिंह जी,जिलाध्यक्ष – भारतीय जनता पार्टी कोरबा, श्री पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व विधायक एवं जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार रहे। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

तत्पश्चात छत्तीसगढ़ के राजगीत का सम्यक स्वर में गायन किया गया। डॉ आई के कौशिक, डॉ अनिल पांडेय, डॉ के के दुबे, पन्ना लाल सोन कृष्णा यादव उपस्थित समस्त अभ्यागतों का पुष्पगुच्छ माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता कर रही संस्था की प्राचार्य डॉ शिखा शर्मा ने स्वागत उद्बोधन तथा वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया। डॉ शिखा शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन में महाविद्यालय की उपलब्धियों को मंच पर रखा तथा महाविद्यालय के संबंध में विभिन्न मांगों को जनप्रतिनिधियों के बीच रखा।

महाविद्यालय की प्रथम प्राथमिकता यह है शीघ्र अति शीघ्र उसे नवीन भवन का निर्माण कर महाविद्यालय को स्थानांतरित करना है। वर्तमान भवन का एसईसीएल द्वारा अधिग्रहण किया जा चुका है तथा ब्लास्टिंग पॉइंट महाविद्यालय के मुख्य भवन से केवल 500 मीटर की दूरी पर है। जिसके कारण लगातार भय की स्थिति बनी रहती है। महाविद्यालय के नवीन भवन के लिए लगभग नौ करोड पचास लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है तथा इसका टेंडर एवं भूमि आवंटन भी शासन द्वारा किया जा चुका है। अतः छात्र हित में शीघ्रतिशीघ्र महाविद्यालय भवन का निर्माण अति आवश्यक है।

महाविद्यालय के लिए दूसरी मांग रखते हुए प्राचार्य महोदय ने कहा कि गतवर्ष शासन द्वारा महाविद्यालय के लिए विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के अंतर्गत 28 पदों की स्वीकृति शासन द्वारा की गई है, जिसके कारण इन संकायों के छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का ही भुगतान करना पड़ता है,वहीं दूसरी ओर कला संकाय अंतर्गत स्ववित्तीय व्यवस्था होने के कारण छात्र- छात्राओं को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से लगभग तीन गुना शुल्क देना पड़ता है। अतः छात्रहित में कला संकाय में भी शैक्षिक पद स्वीकृत करने की मांग प्राचार्य महोदया ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा की मांग जनप्रतिनिधियों से की। माननीय विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में में कहा कि मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में महाविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है।यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस महाविद्यालय का छात्र रहा हूं। अतः यह मेरा दायित्व है कि महाविद्यालय के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान कर सकुं । प्राचार्य महोदया द्वारा रखी गई समस्त मांगों को मैं उच्च शिक्षा मंत्री तथा अन्य संबंधित विभागों तक लेकर जाऊंगा तथा शीघ्रतिशीघ्र सभी समस्याओं का निराकरण हो सके,इसका हर संभव प्रयास करुंगा। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने महाविद्यालय के लंबे इतिहास का वृत्तांत रखते हुए प्राचार्य महोदय द्वारा रखी गई मांगों को विधायक महोदय से शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण करने की लिए विधायक महोदय से अनुरोध किया। डॉ राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होकर और सकारात्मक होकर अध्ययन अध्यापन करने का संदेश दिया। डॉ राजीव सिंह ने भी महाविद्यालय की समस्याओं का शीघ्रतिशीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया। नरेश टंडन ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय प्रशासन को व्यवस्थित तथा सुचारू रूप संचालित करने की बात कही जिससे अध्ययनरत विद्यार्थियों को सौहार्दपूर्ण वातावरण प्राप्त हो सके। सम्माननीय अभ्यागतों के उद्बोधन के पश्चात पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद गतिविधियों में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, शील्ड मेडल ,तथा ट्रेक सूट प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा लोक-संस्कृति देशभक्ति पर आधारित नृत्य, जंवारा नृत्य ,काली नृत्य, संबलपुरी नृत्य,लावणी नृत्य प्रस्तुति दी गई। वहीं समसामयिक मुद्दों को पर आधारित पर शिक्षाप्रद नाटकों की प्रस्तुति दी गई। समस्त प्रस्तुतियों पर लोगों का खूब आशीर्वाद मिला तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रस्तुतियों को सराहा गया।इस अवसर पर नगर के अन्य सम्माननीय अभ्यागत हरीश थदवानी- मंडल अध्यक्ष भाजपा, हीरालाल अहीर- सदस्य जिला कार्यकारिणी पिछड़ा वर्ग, रघुराज सिंह उइके,पूर्व सदस्य – युवा आयोग,अजय दुबे- संयोजक सनातन संघर्ष समिति, रमेश अहीर-पूर्व सदस्य बीज निगम, डॉ विजय राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक शिव दुबे तथा शुभम शेखर ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अशोक मिश्रा, राधेश्वरी साहू, रानी राठौर ,मेघा राठौर, मिनल चंद्रवंशी, लेख नारायण साहू,भावना चंद्रवंशी, उत्तम दास महंत,सत्य शर्मा,प्रकाश मिरी, कल्याण सिंह आदित्य बघेल तथा एन एस एस ,एन सी सी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राजाराम राठौर हरदीबाजार