Share this News

रायगढ़ 10अगस्त(krb24news): कोरोना संक्रमण और संक्रमितों के मौत केा आंकड़ों में तेजी से हो रहे इजाफा को देखते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर भीम सिंह ने 19 अगस्त तक बंद रहेंगे बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर (आबकारी)विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टर भीम सिंह ने 10 अगस्त से 19 अगस्त 2020 तक जिले के समस्त रेस्टोरेन्ट बार एवं होटल बार में स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है।