Share this News

कटघोरा 21 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):
कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए थे जैसे – चंद्रयान-3, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, सड़क दुर्घटना रोकथाम यंत्र, ड्रिप इरीगेशन, एसिड रेन, वाटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रो वाटर प्लांट, रॉकेट लांचर,आर्मी सिक्योरिटी, वर्किंग ऑफ़ हार्ट इत्यादि मॉडल बनाया गया था जिसको देखकर अभिभावक,प्रबुद्ध नागरिक एवं अतिथि अत्यंत प्रसन्न थे एवं विद्यार्थियों से मॉडल के बारे में विभिन्न प्रश्न पूछें जिसका विद्यार्थियों ने सटीक उत्तर दिया।विज्ञान प्रदर्शनी के जज के रूप में श्री चिंतामणि पटेल एवं श्री नीरज जायसवाल जय भारत इंग्लिश मीडियम कटघोरा के विज्ञान शिक्षक थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अजय धनोदिया, विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष अग्रवाल जी एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी, प्राचार्या सुश्री दीपा चौहान,विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्रीमती सपना मैडम, श्री अविनाश सर, श्री प्रमोद सर, श्री मनोज सर, विद्यालय के शिक्षक स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
