Share this News

कटघोरा 20 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

दिनांक 20.12.2023 को कटघोरा स्थित सीबीएसई स्कूल त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा दसवीं के विद्यार्थी वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिए साथ ही हाउस ग्रुप के द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ज्ञानपुंज कुलमित्र सी एम ओ कटघोरा, श्रीमती कविता कुलमित्र मैडम जी विशिष्ट अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर श्री आशुतोष अग्रवाल जी, श्रीमती पूनम अग्रवाल जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मोना ठाकुर जी प्राचार्य त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक बी, सुश्री दीपा चौहान जी प्राचार्य त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक ए ने किया।

इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा प्ले ग्रुप से यू के जी के विद्यार्थियों ने हडल रेस, बैलेंस द बॉल, बॉल कलेक्शन,कंगारू रेस आदि खेल प्रतियोगिता में भाग लिए।

कक्षा पहली से दसवीं के विद्यार्थियों ने खो – खो,कबड्डी,100 मीटर दौड़, गोला फेक, रिले रेस, कुर्सी दौड़,जलेबी दौड़, स्लो साइकिल रेस इत्यादि खेल प्रतियोगिता में भाग लिया।अभिभावक भी इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के साक्षी बने।इस कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।