Share this News

हरदीबाजार 15 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

हरदीबाजार लीलागर नदी के तट पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में त्रिबिध कार्यक्रम श्रीराम कथा एवं श्रीराम विवाह,श्रीराम नाम जप एवं लेखन अनुष्ठान में कथा व्यास पीठ से दीदी मां मन्दाकिनी श्रीराम किंकर जी ने कथा विस्तार करते हुऐ कथा प्रसंग में बताया

कि जब प्रभू श्री राम व लक्ष्मण घनघोर जंगल में घूमते हुऐ पहुंचे तो वानर राज सुग्रीव को गुप्त चरो से सूचना मिली कि दो नौ जवान युवक चेहरे पे तेज, प्रतापी स्वारुप राजकुमार जंगल में घुम रहे हैं की जानकारी हुई

तब वे हनुमान को बुलाकर उन्हें अपने पास लाने को कहा,जब हनुमान वानर रुप में श्री राम प्रभू के पास पहुंचे और उन्हें वानर राज सुग्रीव का परिचय देते हुए अपने को भक्त नही दास (सेवक) कहा

जैसे आप अपने राज्य से वन में वैसे ही महराज सुग्रीव भी राज्य से बाहर उस पहाड़ी के ऊपर रहते हैं । प्रभू आप व महराज सुग्रीव में कोई अंतर नहीं है ,महराज सुग्रीव ने आप दोनों को लेने भेजा है और आप दोनों को उस पहाड़ी तक पहुंचने में बहुत कठिनाई होगी

और आप दोनों चलते चलते थक जाऐंगें तो आप दोनों मेरे कन्धे पर बैठ जाये और जोर से मेरे कन्धे को पकड़ ले जिससे आप सम्हले रहेंगे और गिरेंगे नहीं ऐसा हनुमान जी ने प्रभू श्री राम व लक्ष्मण से कहा

,वीर हनुमान का कहने का तात्पर्य यह है कि प्रभू ये जो मौका मिला है उसे में ऐसे ही नहीं जाने दूंगा आप को मैंने अपनी जीवन की डोर सौंप दी और आप उसे अच्छे से पकड़े रहेंगे

तो मुझे कोई परवाह नही होगी,दीदी मां मन्दाकिनी ने कहा कि यदि समाज में लोग पद, प्रतिष्ठा पाकर आगे बढ़ते हैं,तो उन्हें गिराने वाले भी होते हैं ,ऐसे में हमें अपने कर्म,धर्म करते हुऐ अपनी जीवन की डोर अपने प्रभू के हाथ में सौंप देना चाहिए फिर कोई चिंता नहीं करनी चाहिए । श्रीराम कथा प्रतिदिन सायं 4 बजे से सांय 7 बजे तक अनवरत बह रही है आज तृतीय दिवस पर कथा श्रवण करने बोधराम कंवर,श्याम बाई कंवर, पुरुषोत्तम कंवर, मीरा कंवर, प्रमीला कंवर,मदनलाल राठौर,रमेश अहिर, चंद्रहास राठौर ,रमेश अहिर,प्रभा तंवर,कदम यादव,राय सिंह तंवर,विजय जायसवाल, कन्हैया राठौर, गोपाल यादव,डां.अनिल पांडे,प्रो.अखिलेष पांडे,अशोक कुमार मिश्रा,प्रो.दुबे,रामरतन राठौर, रामनारायण राठौर, श्रवण कश्यप,लखन राठौर, आत्माराम कंवर,नवल कंवर, कमलकांत साहू,पप्पू कंवर, सुरेंद्र राठौर,नरेश राठौर, रामकुमार यादव,गजानंद यादव, राजाराम राठौर एवं पं. योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिला-पुरुष,युवा, बच्चे कथा श्रवण करने पहंच रहे है,कथा समाप्ति पश्चात सभी उपस्थित श्रोताओं ने राम नाम खाली खानों में पेन से राम-राम लिख कर अपनी श्रद्धा श्रीराम के प्रति दीदी मां को भेंट की ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर