Share this News

रजकम्मा (पाली)14 दिसंबर 2023(KRB24NEWS):

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति की खूबियों को निकट से समझने के लिए प्राकृतिक छटा से परिपूर्णअद्भुत सौंदर्य स्थल बुका का भ्रमण किया ।

विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बहुउद्देश्यीय बांध के उद्देश्यान्तर्गत जल के भराव का नौका विहार एवं पर्यटन विकास से विद्यार्थियों को रूबरू कराया।पुष्पक प्रसाद साहू ने नौका विहार के लिए उपयोग में आने वाले लाइफ जैकेट के महत्व को समझाया।

कुमुदिनी राम ने प्रकृति से प्राप्त औषधि जड़ी बूटी का उपयोग बताया।कमलेश्वरी साहू और कल्पना कुजुर ने छात्र-छात्राओं के मध्य प्रतिस्पर्धात्मक खेलकूद और अंताक्षरी कराया।

शाला नायक प्रियांशु खांडे ने समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह वनभोज हम छात्रों के लिए अविस्मरणीय रहेगा।उत्तम जलपान और भोजन के लिए भोला अहीर का सभी विद्यार्थियों ने सराहना की।