Share this News

हरदीबाजार14 सितंबर 2023(KRB24NEWS):
जैसे-जैसे गणेश चतुर्थी 18 सितंबर (स्थापना) नजदीक आ रहा है ,वैसे – वैसे सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों द्वारा भी तैयारी की जा रही है, वहीं मूर्तियां निर्माण करता कारीगरों के द्वारा भी अपने द्वारा बनाई जा रही मूर्तियों में रंग चढ़ने लगे है ।

वहीं मूर्तियां निर्माण कार्य में लगे कारीगर भी कुछ अलग तरह की आकर्षक मूर्तियों के निर्माण कर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं । हरदीबाजार में बोईदा व मुरली के ग्रामीण मूर्तिकार कुछ ऐसा ही अलग तरह का गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं,इस बार गणेश जी बुलेट राजा के रुप में नजर आएंगे,अभी मूर्ती में सजावट करनी बाकी है

,वहीं मूर्तियां निर्माण में लगे कारीगरों का कहना है कि बाजार में आर्टिफिशियल गणेश प्रतिमा के आने से मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा की बिक्री में कमी आई है वहीं मूर्तियों के सजावट वह कलर के मंहगे होने से भी पिछले साल की तर्ज पर ही मूर्तियां दे रहे हैं ।
