Share this News

रजकम्मा (पाली)14 सितंबर 2023(KRB24NEWS)

-आत्मानन्द गवर्मेन्ट हाई स्कूल मदनपुर में हिंदी दिवस के साथ पारंपरिक छत्तीसगढ़ी त्योहार पोरा धूमधाम के साथ मनाया गया।प्राचार्य राजीव जोगी के निर्देशन में कमलेश्वरी साहू ने हिन्दी दिवस के महत्व को बताया।वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने संविधान में हिन्दी को राष्ट्रभाषा के दर्जा मिलने के इतिहास को बताया।भाद्र मास के अमावस्या को मनाए जाने वाले पारंपरिक त्योहार पोला को धन-धान्य से पूर्णता का प्रतीक बताते हुए मेहनत के प्रतीक बैलो के पूजन का महत्व बताया।

पुष्पक साहू ने ट्रैक्टर युग से पुनः गोधन युग की वापसी की परिकल्पना को समझाया।कुमुदिनी राम ने हिंदी दिवस और पोला पर्व को पुष्प की अदभुत रंगोली के माध्यम से उकेरकर वाहवाही लूटी।

कल्पना कुजुर ने हिंदी वर्णमाला ,अनुस्वार,मात्राओं के प्रयोग के लिए व्याकरण के ज्ञान को जरूरी बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना किंडो, भोला अहीर,शाला नायक प्रियांशु खांडे,प्रशान्त अहीर, रागनी, साहिल,जया यादव, अनामिका,चमेली, सौम्या, नंदिनी महंत का योगदान था।