Share this News

रजकम्मा(पाली) 23 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
शासकीय आत्मानन्द हाईस्कूल मदनपुर के सभागार में रजकम्मा संकुल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए शासन के निर्देशानुसार विशेष सभा का आयोजन जनपद सदस्य नीलेश यदु के मुख्य आतिथ्य एवं नोडल प्राचार्य राजीव जोगी और सी ए सी जीवन सिंह मरकाम की उपस्थिति में किया गया।

सर्वप्रथम संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने चंद्रयान के प्रक्षेपण से लेकर लैंडिंग के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग समूचे विश्व के समक्ष हमारी कामयाबी में मील का पत्थर साबित होगा।रवि चंद्रा ने इसे वैज्ञानिकों के दिन रात के मेहनत का सुखद परिणाम बताया।चंद्रयान के सफल लैंडिंग के पश्चात समस्त ग्रामवासियों और विद्यार्थियों को इस अविस्मरणीय क्षण के लिए नीलेश यदु ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आयोजन की सराहना की।

अर्चना किंडो ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को कुशलता से दिखाया। सभा मे कुमुदिनी,कल्पना कुजूर,आश्रम अधीक्षिका किरण मरकाम,भोला अहीर सहित आत्मनानंद ,कन्या आश्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
