Share this News

हरदीबाजार 16 अगस्त 2022(KRB24NEWS):-
प्रेस क्लब भवन हरदीबाजार में 76 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा प्रेस क्लब भवन में ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम तैल चित्रों का पूजा पाठ करते हुए वीर शहीदों को याद किया गया उसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर, अंतिम में प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर सरंक्षक बाबूराम राठौर, अध्यक्ष राजाराम राठौर,उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेंन्द्र राठौर,नवल मसीह, हरिशंकर पटेल,राजू राठौर ,प्रमोद जायसवाल,नित्या राठौर,तरुण राठौरश सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार ने कालेज चौक पर फहराया तिरंगा

हरदीबाजार :- ब्लांक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कालेज चौक में स्वातंत्रा दिवस के अवसर पर ब्लांक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीगान गाकर देश भक्ति के नारे लगाए एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी ,और उपस्थित सभी लोगों को मिठाई वितरण कर 76 वां स्वातंत्रता दिवस की खुशी मनाई इस दौरान रमेश अहिर, चंद्रहास राठौर,मीरा कंवर,कांति मधुकर,रामशरण कंवर, बाबूराम राठौर,कौशल श्रीवास,हरसेन महंत, महेंद्र राठौर,गौरव शैखर,गणेश श्रीवास,अमित श्रीवास,संतोष श्रीवास,भरत यादव,संतोष गुप्ता,आशीष यादव एवं चित्रपाल श्रीवास सहित अन्य कार्यकर्ता वह स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे
ग्राम्य भारती महाविद्यालय में बोधराम कंवर ने किया ध्वजारोहण

हरदीबाजार
शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार के महाविद्यालय परिसर में शहीदों की शहादत, तिरंगे की शान एवं हर भारतीय के देशप्रेम को नमन करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ की थीम पर सतहत्तरवां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक बोधराम कंवर पूर्व विधायक कटघोरा के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण से हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिखा शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अखिलेश पाण्डेय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरदीबाजार ग्राम के गणमान्य नागरिक नवलसिंह कंवर, विजय जायसवाल, मदनलाल राठौर, दयाराम कंवर, रामलाल सिंह कंवर, पुरूषोत्तम कैवर्त, हरसेन महंत, भूपेंद्र कुमार, बद्रीप्रसाद राठौर, महेन्द्र राठौर, शत्रुघ्न यादव, रमेश अहीर, रामशरण सिंह, श्यामलाल मधुकर, शांतिलाल टण्डन, ईश्वर राठौर, इंद्रभूषण कंवर, श्रवण रात्रे, श्रीमती कांति मधुकर, श्रीमती मीरा रामशरण कंवर, श्रीमती शशिकला राठौर, श्रीमती सावित्री जगत, श्रीमती मोंगरा यादव, श्रीमती रामबाई कैवर्त, श्रीमती दुरपति अगरिया, एवं. अन्य उपस्थित रहे।
आर्यन पब्लिक स्कूल में फहराया गया तिरंगा

हरदीबाजार:-आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार, गेवरा बस्ती एवं दीपका में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक कृष्ण मुनि दुबे ने मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर संस्था के बच्चों ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अजय कुमार दुबे ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अनेकों वीरों की कुर्बानी से प्राप्त इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का कार्य वास्तव में युवा कंधों पर है। युवा ही हैं जो देश के भविष्य को संवारने वाले हैं । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे, श्रीमती अतोशी बनर्जी, श्रीमती चंद्रकला राठौर, श्रीमती यशोदा, श्रीमती सुनीता शुक्ला, श्रीमती गोदावरी, स्वागत सर,कु संभावी, आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
