Share this News
  • कोरबा पाली 16 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

पाली ब्लाक के अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत भवन कोडार एवं ग्राम पंचायत के गौठान परिसर में एवं अमृत मानसरोवर तालाब में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित जनों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया । सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और भारतमाता की जय, वन्देमातरम जैसे देशभक्ति नारा लगाया गया । समस्त अतिथियों को पुनः मंचासीन कराया गया और उनका स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। बच्चो द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।

हमारे देश के अमर शहीदों को याद किया। अंत में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा गया।जिसमें मुख्य रुप से सरपंच कमल सिंह राज ग्राम पंचायत कोडार सचिव शिवचरण खुसरो , सतीश कुमार जांगड़े वनरक्षक , जहान सिंह तंवर वनरक्षक, ओंकार सिंह पंच, मनहरण,

संतू लाल महिलांगे, अमित तंवर, पवन राज ,गौठान अध्यक्ष पूरन सिंह, अमित राज, रामकुमार राज, मुनील सारथी , सुनील सारथी, रामचंद्र, ताराचंद, अजय कुमार, कृष्ण कुमार तंवर, श्रीमती ऋषि सारथी श्रीमती दुलौरिन बाई ,श्रीमती राम कुमारी, श्रीमती बीना बाई,श्रीमती नंदनी तंवर, उपसरपंच श्रीमती जशींता लकड़ा ,

मिथिलेश यादव, बलभद्र सिंह, रामप्रसाद, सुरेंद्र ,तंवर, श्रीमती शिव कुमारी राज, पूनम राज, प्रीति कुमारी ,गजानंद, हरनाम, अजीत, बुधवार, गणेश सिंह, चमरू सिंह राज, रामायण सिंह आदि उपस्थित थे।