Share this News

कटघोरा 15 अगस्त 2022(KRB24NEWS):
कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता पर्व के 77 वीं वर्षगांठ मनाया गया। इस कार्यक्रम में ध्वजारोहण विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी ने किया तथा उनके साथ सभी शिक्षक मौजूद थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को कभी न भूलने की बात कही एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी।

इस पर्व पर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, गीत, डांस, सामूहिक नृत्य, मार्च पास्ट,पी टी आदि विभिन्न कार्यक्रम किए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी,शिक्षक-शिक्षिका,आस-पास के नागरिक एवं पालकगण उपस्थित थे।
