Share this News

हरदीबाजार 14 अगस्त 2022(KRB24NEWS):

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम नोनबिर्रा से कांवरियों के जत्था ने बाबा धाम पहुंचकर देवघर में बाबा को जल चढ़ाया। बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा बाबा बैजनाथ धाम देवघर के लिए सुल्तानगंज से कांवर में जल लेकर नँगे पांव 120 किलो मीटर पैदल चल कर कांवर यात्रा करते हुए बाबा की नगरी देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन मास के शनिवार को बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को जल अर्पण किए। इस पैदल यात्रा मे विधायक प्रतिनिधि व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भैयाराम यादव, धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी यादव, सरपंच प्रेमलाल कंवर,युगल किशोर, सुखनंदन राजपूत, कमलेश यादव, दुर्गेश यादव, उपस्थित रहे ।

निलेंद्र राठौर हरदीबाजार