Share this News

पाली/ 28 जुलाई 2022(KRB24NEWS):

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में स्वीप कार्यक्रम के तहत ELC क्लब की बैठक की गई, जिसमें मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विचार विमर्श किया गया और मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में आयोजित उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बड़े जोश के साथ रैली में भाग लिया।

महाविद्यालय मे साप्ताहिक गतिविधि अन्तर्गत रैली निकालकर मताधिकार के संबंध में जानकारी दी गई।मतदाताओं को बताया गया कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता जागरूकता अभियान में कॉलेज की छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुए। सभी ने अच्छे मतदाता बनने का संकल्प लिया।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर पाली