Share this News

हरदीबाजार 28 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
ग्राम पंचायत हरदीबाजार में क़ृषि विभाग व उघान विभाग के द्वारा विभागीय समाग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामपंचायत भवन में किया गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर रहें,

जिन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की, इस दौरान कृषि विभाग व उघान विभाग के द्वारा लगभग 50 किसानों को खनिज न्यास योजना अंतर्गत पावर स्पेयर,दवाई,खाद एवं फलदार पौधा का वितरण मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के हाथों किया गया ।

विधायक श्री कंवर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के असली पुत्र हमारे किसान भाई है,जो खेती किसानी को भरपूर मात्रा में करते हैं,और प्रदेश कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार किसानों के हर दुःख दर्द को समझती है,

सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसानों के हितों का काम किया है,जिससे प्रदेश के किसान भाई-बहन भी खुश हैं ,आगे विधायक श्री कंवर ने कहा कि पर्यावरण संतुलन वह शुद्ध वातावरण के लिए हम सभी को वृक्ष लगाना है,उसकी देखभाल करना है ।

कार्यक्रम में बीज नीगम आयोग के सदस्य रमेश अहिर, वरिष्ठ कांग्रेसी सैयद कलाम, संयुक्त महामंत्री चंद्रहास राठौर,सिल्ली सरपंच सेवक राम मरावी, हरदीबाजार सरपंच प्रतिनिधि युवराज सिंह कंवर, उघान विभाग से चेतन साहू,कृषि विभाग से ए.के.साहू,श्री पाल,जे पी पुरेन,सचिव बिसाहू सिंह राज,नीरु यादव, लक्ष्मी बंजारे सहित बड़ी संख्या में कृषक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

