Share this News

हरदीबाजार 12 जुलाई 2022(KRB24NEWS)
केंद्रीय भवन सातगढ़ कंवर समाज महेशपुर कटघोरा।सातगढ़ कँवर समाज युवा समिति कोरबा, बिलासपुर ,गौरेला ,पेंड्रा मरवाही द्वारा आयोजित गौरव सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में सातगढ़ कंवर समाज द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों जिन्होंने 10वीं और 12वीं में अपनी आर्थिक परिवारिक परिस्थितियों के अभाव के साथ भी बहुत अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुऐ,साथ ही नीट और जेईई जैसे परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए उनको भी मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया ।

जिनमें दसवीं से आकांक्षा कंवर-94%,मुकेश कंवर-90.2%,शालिनी कंवर-85.33%,ख़ुशबू कंवर-85.5%,आदित्य पैकरा-89.66%,राहुलदेव कंवर-88%,अनुराधा कंवर-84.4%,रंजीता पैकरा-86%,आस्था कंवर-90.2%,नंदिनी पैकरा-84.16%,दुर्गेश पैकरा-87.4% बारहवीं से रमन कंवर-94.2%,राहुल कंवर-94.4%,दुर्गेश नंदिनी-86.6%,सूरजदीप कंवर-85.2%,गौरव कंवर-90.4%NEET 2023 में सफल अरुणा कंवर,चंचल पैकरा JEE 2023 गौरव कंवर।

गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कँवर, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल कंवर सातगढ़ कँवर समाज, गणराज सिंह कंवर जिला पंचायत सभापति,श्रीमती लता मुकेश कंवर जनपद अध्यक्ष कटघोरा, कँवर कल्याण संघ अध्यक्ष जवाहर पैकरा, नवचेतना संघ अध्यक्ष महेंद्र कँवर साथ ही सातगढ़ कँवर समाज कोरबा ,बिलासपुर, पेंड्रा ,गौरेला, मरवाही के विशाल प्रबुद्ध सगा समाज की उपस्थिति में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के हाथों से जरूरतमंद पांच विद्यर्थियों को टैबलेट से सम्मनित किया गया।

साथ ही सभी अन्य विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया, सम्मान समारोह के अतिरिक्त साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य,सामाजिक शिक्षा,आदिवासी समाज इतिहास एवं उत्पत्ति की जानकारी प्रशिक्षण युवा समिति द्वारा दिया गया,कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन जैसे व्यवासियक कृषि को प्रेरित करने जानकारी दिया गया।यूनिफार्म सिविल कोड एवं आरक्षण के सम्बंध में भी जानकरी समाज एवं संगठन के सम्बंध सातगढ़ कँवर युवा समिति कोरबा बिलासपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा लोगो को जागरूक किया गया।
