Share this News

रजकम्मा 11 जुलाई 2022(KRB24NEWS):
-शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल रजकम्मा मदनपुर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य, जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,जनपद सदस्य नीलेश यदु,शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,सत्यनारायण सरपंच नवापारा ,प्राचार्य चैतमा एच आर निराला ,पूर्व सरपंच सत्यनारायण धुव के विशिष्टआतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजीव जोगी ने किया।

सर्वप्रथम आत्मानंद की छात्राओं ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।तत्पश्चात स्वागत गीत एवं माध्यमिक शाला रजकम्मा की बालिकाओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।स्वागत भाषण प्राचार्य जोगी ने दिया।

नीलेश यदु ने छत्तीसगढ़ी में अभिभावकों एवं बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया।जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने प्रवेश उत्सव की आवश्यकता एवं महत्व को बखूबी बताया।तदुपरांत नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक रोली एवं माला पहनाकर मुँह मीठा करा निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तक दिया।

अगले चरण में नवमी की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजनांतर्गत लाभान्वित छात्राओं को अतिथियों ने सायकल का वितरण किया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विनोद जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन सी ए सी जीवन सिंह मरकाम ने किया।कार्यक्रम में पुष्पक साहू,कुमुदिनी, कल्पना कुजूर,कमलेश्वरी साहू,प्रभा लकरा, योगिता चौहान,नीता खांडे, पुष्पा सागर,कांति कुर्रे,अर्चना किंडो,अनिल कंवर,जैतराम ध्रुव,अनिल जगत,संतोष वर्मा,रवि चंद्रा,हिरामन दास महंत,राजेश बरिहा, प्रेमबाई खांडे,लोकेश्वरी वैष्णव,त्रिश्या शक्ति,मनोरमा रात्रे,प्रफुल्ला भगत,कुमुदिनी चौबे,भोला अहीर,राकेश शिवालय सहित स्टाफ के सदस्य और अभिभावक गण उपस्थित थे।
