Share this News

हरदीबाजार 12 जून 2022(KRB24NEWS)

प्रदेश सरकार पानी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिऐ बांगों बांध से पाइप लाइन द्वारा ग्राम चोंढा में स्टापेज कर फिल्टरनेशन कर क्षेत्र में स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना बनाई है जिसके तहत् हर घर में नल से पानी मिलेगा ।

पहले पानी की समस्या को दूर करने बोर कर हैंडपंप लगाया जाता था,लेकिन भू-गर्भ की समस्या को देखते हुए खदान क्षेत्रों में स्थाई समाधान के लिऐ यह योजना बनाईं गई है,जो कुछ वर्षों में पूरा हो जायेगा,

तब तक इस पानी टंकी और जल जीवन मिशन के तहत् कुछ ही महीनों में आप को नये पानी टंकी से पानी की सप्लाई शुरु कर दी जायेगी ।उक्त बातें कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने शिलान्यास के मुख्य अतिथि के बतौर कहीं ।

छत्तीसगढ़ शासन लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड कोरबा,जल-जीवन मिशन अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत हरदीबाजार बस्ती एवं रेंकी में समुह नल जल प्रदाय योजना जिसकी लागत लगभग 3 करोड़ रुपये का शिलान्यास कटघोरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के कर कमलों से किया गया ।

सर्व प्रथम हरदीबाजार बस्ती में पूजा-अर्चना कर श्री फल तोड़कर शिलान्यास किया गया इस दौरान बीज निगम आयोग के सदस्य रमेश अहिर, मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा रामशरण कंवर,जनपद सदस्य अनइलटंडन,सरपंच श्रीमती अनुसुइया युवराज सिंह कंवर,बोधन जायसवाल,पंच मोंगरा यादव,फूलबाई,रामबाई केंवट,सचिव बिसाहू राज,भागवत पटेल,खीकराम यादव, अमरसाय,समारु केंवट,कृष्णा सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। वही ग्राम रेंकी में जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद पटेल,जनपद सभापति मुकेश जायसवाल,सरपंच श्रीमती भागवती सुंदर सरुते, उपसरपंच रामनारायण पटेल,रघुराज सिंह उईके,फिरु पटेल,राजकुमार यादव,भीम लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सब इंजीनियर दुर्गेशवरी मिश्रा,ठेकेदार अभिषेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

हरदीबाजार राजाराम राठौर