Share this News

हरदीबाजार 12 जून 2022(KRB24NEWS)
हरदीबाजार पुरानी बस्ती में अनवरत चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा के पंचम दिवस पर व्यास पीठ से महराज श्री देव कृष्ण शर्मा ने भागवान श्री कृष्ण के बाल लीला का वर्णन करते हुवे पूतना वध की कथा सुनाई कंस श्री कृष्ण को बाल्यावस्था में ही मारने के लिए राक्षसी पुतना को रुप बदल कर जाने व स्तनपान कराने को कहा पूतना के दूध में विष था जो भागवान श्री कृष्ण को ज्ञात था जैसे ही पूतना ने श्री कृष्ण को स्तनपान कराया भागवान ने अपने मुंह से स्तन को जोर से चबाया जिससे राक्षसी पूतना की मौत हो गई,

भागवान श्री कृष्ण की बाल सखाओं के साथ माखन चोरी की कथा का विस्तार से वर्णन किया अंतिम कथा गोवर्धन लीला की कथा हुई,गोकुलवासी प्रत्येक वर्ष भागवान इंद्र की पूजा करते थे ,तब भागवान श्री कृष्ण गोकुलवासीयों को भागवान इंद्र की पूजा न करने और जिस से आपका जीवन यापन हो रहा है,

गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहें जब सभी गोकुलवासी गोबर्धन पर्वत की पूजा करने लगे जिस से भागवान इंद्र क्रोधित होकर अतिवर्षा कर सभी गोकुलवासीयों को बहा ले जाने पर उतारु हो गये,

तब भागवान श्री कृष्ण ने अपने चीनी उंगली से गोबर्धन पर्वत को उठाकर सभी गोकुलवासीयों की रक्षा की, प्रकृति की रक्षा के लिए ही इस धरा धाम पर भगवान का प्राकट्य हुआ भगवान ने एक शिक्षा प्रदान की है यदि इस संसार में जीवन तभी रहेगा जब प्रकृति की आप रक्षा करते है ।

प्रकृति की रक्षा कर हम भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न कर सकते है उनका जन्म सभी जीवों की रक्षा व उद्धार करने के लिए हुआ है,

कमलेश-संध्या राठौर,श्रीमती शकुन्तला, रमेश,गोमती किशोर, प्रमिला लक्ष्मीनारायण, दुर्गेशनंदनी उमाशंकर,ललिता विजय, बद्री प्रसाद राठौर, रघुनाथ राठौर,प्रदीप राठौर,जगदीश राठौर,मदन राठौर,इंद्रा राठौर,बलदेव अहिर,नकुल यादव,लाला राठौर,बेचू गौंटिया,जगदेव राठौर,ओम श्रीवास,दिलीप राठौर, रामरतन राठौर आशीष यादव,पप्पू राठौर,शैलेंद्र राठौर,संजय,राजू,विनोद,राजाराम सहित गांव व क्षेत्र से बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी कथा रसपान करने पहुंचे कथा समाप्ति पश्चात सभी श्रोतागणों के लिऐ भोजन भंडारे प्रसाद की व्यवस्था की गई है ।
हरदीबाजार राजाराम राठौर

