Share this News

कोरबा पाली 12 जून 2022(KRB24NEWS):

9 जून दिन शुक्रवार को बिलासपुर का हरी अमृत रिसोर्ट प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास सहित अटल श्रीवास्तव,विधायक रश्मि सिंह,शैलेश पांडे, पुरुषोत्तम कँवर,मोहित केरकेट्टा, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव ,प्रमोद नायक कोआपरेटिव अध्यक्ष,आदि दिग्गज नेताओं से आबाद रहा।अवसर था प्रदेश सरकार के दो दिग्गज या कहें प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक धुरी के केंद्र भूपेश- महंत दोनों नेताओ के बेहद करीबी और राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा के भतीजे स्वप्निल मिश्रा पिता प्रमोद मिश्रा के विवाह उपरांत आशीर्वाद समारोह का। जिसमें प्रदेश और बिलासपुर संभाग के कई दिग्गज नेता, मंत्री, विधायक ,पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेसी पदाधिकारी,सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में जुटे और नव युगल जोड़ी को आशीर्वाद देते हुए उनको वैवाहिक जीवन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान डिनर डिप्लोमेसी में भूपेश -महंत की जुगल बंदी देखने को मिली। जिसे लेकर राजनीतिक हलचल मचना स्वाभाविक था। क्योंकि इस वर्ष के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है औऱ विगत कुछ समय से भूपेश -महंत के बीच थोड़ी दूरी की खबरें थी। अमूमन भूपेश और महंत निजी कार्यक्रम में एक साथ कम ही दिखते हैं। अपने बेहद करीबी प्रशांत मिश्रा के भतीजे के विवाहोपरांत आशीर्वाद कार्यक्रम में डिनर टेबल पर भूपेश- महंत न केवल पहुंचे बल्कि आधे पौन घंटे रुक कर लंबी बातचीत भी की ।जो चर्चा में है।इन दिग्गज नेता के बीच जो एकजुटता दिखी वह प्रदेश के आगामी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और दूरगामी परिणाम देने वाला साबित होगा।