Share this News
बाकीमोगरा 26 मई 2022(KRB24NEWS):

मंडल_प्रवास_कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बूथ सशक्तिकरण अभियान, महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बांकी मोंगरा मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक बीएमएस कार्यालय विकास नगर कुसमुंडा में संपन्न हुई।उक्त बैठक में मंडल के कार्यकारिणी संरचना, मंडल में व्याप्त स्थानीय समस्याओं और आने वाले समय में किए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा को लेकर कोरबा जिला के संगठन प्रभारी आदरणीय *श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी* का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, विधानसभा प्रभारी दिनेश सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, विधानसभा संयोजक संतोष देवांगन, श्रीमती सुनीता पाटले, टीकम राठौर, जीवन पटेल, विश्राम सिंह ठाकुर, विकास झा, लक्की नंदा, सतीश झा,दीपका मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीकांत जगत, हनुमान प्रसाद पांडेय, वार्ड. 66 पार्षद कमला देवी बरेठ,धीरेंद्र हबीब बुला, मानिकपुरी,श्रीमती सतविंदर कौर, श्रीमती देवकी साहु, उदय शर्मा, अश्वनी साहु, लक्ष्मी देवांगन के साथ-साथ शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ के अध्यक्ष, मंडल में निवासरत जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजू सैनी बाकीमोगरा