Share this News

हरदीबाजार24 मई 2022(KRB24NEWS):
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा किये गये व हो रहे और होने वाले अनेकों विकास कार्यों सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन तक हर बूथ व गांव के चौपाल तक पहुंचाने के साथ-साथ आगामी होने वाले विधान सभा व लोकसभा चुना़वाओं को लेकर सभी महिला कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में जोड़ने और कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं को साक्षा कर पुनः

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की हुंकार भरी उक्त बातें मंगलवार को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित जिला महिला कांग्रेस के बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम ने कही ।वही कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कटघोरा व कोरबा जिला के प्रथम आगमन पर कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा सिंह तंवर के द्वारा व अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती शिवकला कंवर, व सुश्री ममता पैकरा विधानसभा प्रभारी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।

साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की भूरी-भूरी प्रसंसा करते हुए कहा कि अब

धीरे-धीरे प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहा है जिसके लिए आप सभी मिलकर पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए माता-बहनों का विशेष सहयोग व आर्शीवाद रहता है आप सभी पार्टी विचारधारा के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की सभी जनकल्याणकारी व जनहितैषी कार्यों को गांव,गली चौपाल, प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचाएं, निश्चित ही आने वाले चुनाव में हमारी ही जीत होगी ।

सभी पार्टी द्वारा नये पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र मुख्यातिथि के द्वारा प्रदान किया गया,इस अवसर पर मुख्य रुप से,वरिष्ठ कांग्रेसी शेख इस्तियाक , दीपका नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान,शहर अध्यक्ष श्रीमती कुशुम द्विवेदी,रामपुर विधान सभा प्रभारी श्रीमती रश्मि सिंह,प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी,प्रदेश सचिव कोरबा श्रीमती ममता कंवर,

सीमा मरावी ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा शहर,संतोषी महंत ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा ग्रामीण,संतोषी पाटले ब्लॉक अध्यक्ष हरदीबाजार,फुलेश्वरी महंत ब्लाक अध्यक्ष पोंडी उपरोड़ा,पत्रिका खुरसेंगा ब्लॉक अध्यक्ष पाली,टाकेश्वरी शर्मा ब्लाक अध्यक्ष दर्री शहर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा कंवर,शांति देवी राजपूत, चंपा साहू,रुकसाना आनद कुंवर,नेहा सारथी, रीता सिंह तंवर सरपंच, सत्या कंवर व जिला महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

