Share this News

हरदी बाजार21 मई 2022(KRB24NEWS):
पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत खम्हरिया के अध्यक्ष कमलेश कुमार कुर्रे एवं सदस्यों द्वारा स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुजा अर्चना कर गांव व क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का संदेश देते हुए गांव में साफ सफाई किया गया साथ ही खम्हरिया से भाठापारा मार्ग में गढ्ढे पर मुरुम डाल कर लेबल किया गया स्व. राजीव गांधी जी कंप्यूटर क्रांति के जनक थे और गांवों को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज अधियम ला कर पंचायतों को सशक्त बनाया ऐसे महान विभुति को सादर नमन करते हुए पुण्यतिथि मनाया गया कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, कोषाध्यक्ष बीरु लहरे, शनी ओगरे, लुमेश बंजारे, शिव यादव, गजेंद्र लहरे, सरस्वती बाई, पप्पू लहरे, सुरेश आनंद, सुरजीत जाटवर, संजय जाटवर, भरत ओगरे उपस्थित थे ।
