Share this News

बाँकी मोंगरा 20 मई 2022(KRB24NEWS):
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम बाकीमोंगरा ( मोंगरा ) में अंग्रेजीमाध्यम में छात्र / छात्राओं का प्रवेश हेतु चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से किया गया है ।जिसमें कक्षा पहली कक्षा तीसरी एवं कक्षा 5 वी के बच्चों का चयन आज दिनाँक 20.05.2023 दिन शनिवार समय प्रातः 10.00 बजे से

आयोजित किया गया था । अतः कक्षा 01 ली, कक्षा 03 री एवं कक्षा 05 वी के छात्र छात्राओं / पालकगण , शाला प्रबंधन समिति , पत्रकार एवं विद्यालय परिवार उपस्थित था । प्राचार्य महोदय ने बताया कि शासन के नियमों अनुसार ऑनलाईन आवेदन जमा लिया गया । हर कक्षा में प्राथमिकता के अनुसार 50 प्रतिशत

बालिकाओं का चयन किया गया । उसके पश्चात बी पी एल धारी एवं सामान्य वर्ग से लिया गया । बचे शेष बच्चों की प्रतीक्षा सूची भी लाटरी से चयन किया गया । जिन छात्र छात्रों का चयन हुआ है वह अंतिम तारीख 27.5.23 तक दस्तावेज के साथ विद्यालय में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक पहुँच कर जमा करे ।
