Share this News
कोरबा/पाली19 मई 2022(KRB24NEWS)::

पाली क्षेत्र के जनप्रिय, स्पष्टवक्ता, युवाओं के प्रेरणाश्रोत व सबके सुख-दुख के साथी स्थानीय निवासी एवं वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के महामंत्री शैलेष सिंह ठाकुर आज 50 साल के हो गए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने सेवा कार्यों के साथ उनका जन्मदिन मनाने तैयारी कर रखी है। शैलेष सिंह अपने किशोरवय छात्र जीवन काल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े है और तब से लेकर आज पर्यन्त पार्टी निष्ठा व कार्य कुशलता से क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ व खास में गिने जाते है। साथ ही उनके स्पष्टवक्ता व पार्टी के प्रति नेतृत्व क्षमता को लेकर वे पार्टी युवाओं के प्रेरणाश्रोत भी माने जाते है। सबके सुख- दुख के साथी शैलेष सिंह ने आज अपने जन्मदिवस के इस मौके पर कहा कि कांग्रेसजनों के विशेज मुझे पार्टी के प्रति और भी ज्यादा मेहनत करने की ताकत देता है। मैं अपने उन सभी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजन नेता, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की सराहना करता हूं, जिन्होंने मुझे दायित्व निर्वहन में मदद की साथ ही सामुदायिक सेवा पहलों के लिए चुना। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के अतुलनीय कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता के तहत राज्य निर्माण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरणादायक नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ जनता के गौरव को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति के ध्वजवाहक है और उन्होंने छत्तीसगढ़ को उसकी जड़ों से जोड़ने के साथ ही उसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र मुखिया भूपेश बघेल के दूरदर्शी सोच व कार्य से प्रदेश मजबूत और आत्मनिर्भता की ओर अग्रसर होता जा रहा है जो सफल सरकार संचालन का प्रतीक है। आज शैलेष सिंह के जन्मदिन को खास बनाने उनके शुभचिंतकों द्वारा सेवा कार्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते है, ईश्वर हमेशा आपकी रक्षा करें।