Share this News
पाली 18 मई 2022(KRB24NEWS)

विकासखंड पाली के स्वास्थ्य विभाग के साथ C3 इंडिया का तकनिकी सहायता प्रदान करते हुए केराझरिया मितानिन भवन में “सुमन” सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया था | जिसमें 27 सेवा प्रदाताओं को सुमन के प्रमुख घटकों,लक्ष्य एवं उद्देश्यों को एवं सामाजिक

समानताओं के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली से डॉ.जयंत भगत ( स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया | सुमन कार्यक्रम के तहत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना ,प्रसव पूर्व 4 जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आए और लाभार्थियों के साथ सम्मानपूर्वक ,गरिमामय निजता व गरिमा का ध्यान रखते

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है | एवं महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए 12 स्वास्थ्य अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया | CHC बीएमओ श्री सी.एल.रात्रे जी के मार्गदर्शन से इस प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवा प्रदाता व फ्रंट लाइन वर्कर ,बीई श्री जी.एच.कश्यप जी C3 इंडिया जिला समन्वयक वीर कुमार द्रविण ब्लॉक समन्वयक रेणु जायसवाल एरिया समन्वयक विनोद कुमार एवं संतोष कुमार शामिल होकर प्रशिक्षण को संपन्न कराये |

पाली सुरेंद्र सिंह ठाकुर