Share this News
कोरबा पाली16 मई 2022(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग द्वारा गत दिनों घोषित नतीजे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में पदस्थ डॉ देवेंद्र कुर्रे के अनुज देवाशीष कुर्रे का चयन सहायक संचालक (आदिम जाति विभाग) के पद पर हुआ है। देवाशीष के पिता मनोज कुर्रे पेशे से शिक्षक हैं तथा माता गृहणी है ।देवाशीष ने बिना कोचिंग के कड़ी मेहनत के यह मुकाम हासिल किया है। इनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर कोडागांव में हुई है। तत्पश्चात नवोदय विद्यालय जगदलपुर,इंजीनियरिंग की पढ़ाई भिलाई से पूरी करने के बाद cgpsc की तैयारी में जुट गए थे और अपने पहले ही प्रयास में 79 रैंक हासिल की ।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वर्तमान में अपने भाई डॉ देवेंद्र कुर्रे (दंत चिकित्सक) के साथ पाली में निवासरत हैं।