Share this News
हरदीबाजार 16 मई 2022(KRB24NEWS):

विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम अरदा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विघालय में पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष एवं सायकल स्टैंड के निर्माण के लिऐ सोमवार को 49 लाख 99 हजार रुपये की लागत राशि का भूमिपूजन कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि ग्राम अरदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विघालय के बन जाने और उसमें यहाँ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय, कम्प्यूटर सीखने की भी सुविधा मिलेगी , जिससे क्षेत्र के ग्रामीण बच्चें प्रवेश लेकर उच्च व सुविधा युक्त अध्ययन कर पायेंगे, जिससे उनके शिक्षा का स्तर भी बढेगा ,जिससे वे अपने माता-पिता,क्षेत्र का नाम रौशन कर सकेंगे ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में श्रीमती लता मुकेश कंवर जनपद अध्यक्ष,गोविंद सिंह कंवर जनपद उपाध्यक्ष, कांति दीवान जनपद सदस्य, डाँ.शेख इस्तियाक मदरसा बोर्ड सदस्य, रामशरण कंवर मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा,गोरेलाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष,विकास सिंह जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, रामगोपाल विधायक प्रतिनिधि,सरपंच श्रवण कुमार, राज जायसवाल, जय कंवर,प्राचार्य डी.लाल,संतोषी महंत अध्यक्ष महिला ब्लाँक कांग्रेस, सौरव शर्मा, अमर दास,राम,शत्रुहन पटेल,जगदीश यादव,भुनेश्वर प्रजापति एवं सत्या कंवर सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर