Share this News

कोरबा पाली 15 मई 2022(KRB24NEWS):
दिनांक 12.5.2023 को सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 और 12की बोर्ड परीक्षा के शैक्षिक सत्र 2022-23 का परिणाम जारी किया गया।

उसमें पाली क्षेत्र मे डी०ए०वी० सैला के बच्चों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की । कक्षा 12 के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों ने क्रमश 87.20% और 76% अंक लाकर जहां अपनी उपलब्धि हासिल की वही कक्षा दशम के छात्रों ने 93.6% अंकों के साथ उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की ।

कक्षा द्वादश विज्ञान संकाय में शिवम जायसवाल ने 87.2% लाकर प्रथम, अमन सोनी84.4% एवं हर्ष साहू 70.2% लाकर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्तिकेय जायसवाल ने वाणिज्य संकाय में 76% लाकर प्रथम स्थान और अनुज किसोर भवनानी ने 73.4% श्रेया जायसवाल 59.4% लाकर द्वितीय एवं तृतीय

स्थान प्राप्त किया। कक्षा दशम के नैनसी कैवर्त 93.40% लाकर प्रथम स्थान, राम मिश्रा ने 92.60% लाकर द्वितीय तथा अनुष्का तंवर ने 92.40% लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विदित हो की सुदूरवर्ती विद्यालय होने तथा कम संसाधन के बावजूद बच्चों द्वारा अपनी उपलब्धियां अर्जित करने पर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक अपने बच्चों की मेहनत, लगन और परिश्रम पर गर्व करते हुए उनके भावी जीवन में और अच्छा करने की उम्मीद जताई। विद्यालय प्रबंधन के प्रयास और अभिभावकों की दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर बच्चों ने यह कारनामा किया.विद्यालय के प्राचार्य श्री के बी पान्डेय ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए यह बताया कि शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन रंग लाया है। किसी संस्था की प्रतिष्ठा उसके आलीशान मकान से नहीं होती बल्कि प्रतिभावान बच्चों से होती है।

उन्होंने अभिभावकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में विद्यालय प्रबंधन के साथ सहयोगात्मक रवैया की आशा व्यक्त की साथ ही डीएवी प्रबंधन एंव अभिवावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को अपना साधुवाद समर्पित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
