Share this News

कोरबा पाली14 मई 2022(KRB24NEWS):

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की अभूतपूर्व व ऐतिहासिक जीत से गदगद कांग्रेसजनों ने जमकर पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की और मिठाई मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।नगर पंचायत पाली के गांधी चौक पर संबोधित करते हुए छग गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों के मुंह पर यह करारा तमाचा है। नफरत पर यह मोहब्बत की जीत है। छग श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह ठाकुर ने कहा कि यह राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का सुखद परिणाम है। महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी जनता स्थानीय मुद्दों और विकास पर ध्यानाकर्षण चाहती है। विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि कर्नाटक के बाद हम छत्तीसगढ़ में भी भारी मतों और भारी बहुमत से जीत रहे हैं क्योंकि हमने जनता से किए लगभग सभी वादे पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल,राम नारायण कश्यप, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, शीलवंत लाल, गजेंद्र ठाकुर, अमित भदौरिया,अजय सैनी, प्रवीण सिंह चिंटू ,सत्य नारायण श्रीवास, प्रवीण मिश्रा, डॉ गुलाब सिंह, पवन सैनी,हेमंत, पिंटू वैष्णव,केशर खान,बालू पटेल,आशाराम आदि अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।