Share this News
हरदीबाजार:7 मई 2023(KRB24NEWS)

सड़क मार्ग से रायपुर से अंबिकापुर प्रवास के दौरान दोपहर कटघोरा पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव का कटघोरा विश्राम गृह में कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

,वही मोहन मरकाम ने विधायक श्री कंवर से गांव क्षेत्र का हालचाल जाना और खुशलक्षेम पूछा ।

इस दौरान डॉ. शेख इस्तियाक, अशरफ मेमन, राजीव लखन पाल, राज जयसवाल, आकाश शर्मा, सौरभ शर्मा, आशुतोष शर्मा,जीतू महान, सत्या सिंह कंवर एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।