Share this News

हरदीबाजार 6 मई 2023(KRB24NEWS)
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के दीपका नगर पालिका के वार्डो का निरीक्षण करने वहाँ निवास करने वाले लोगों की समस्या जानने व वार्डो की साफ-सफाई को लेकर शनिवार को भरी दोपहरी में निकले कटघोरा विधायक व

उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर और उनके साथ नगर पालिका दीपका की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान,सी एमओ दीपका भोला सिंह,पार्षद श्रीमती हर्षित देवी,कुलदीप तिवारी एल्डरमैन, केदार सिंह एल्डरमैन, विशाल शुक्ला, गया प्रसाद चंद्रा, देवी नायर,पुष्पा वेलमा,उत्तम दुबे,दिलीप सिंह,इस्तखार अली,सत्या कंवर,अनीश मेमन,विघानंद मधुकर प्रियदर्शिनी सोनी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे ।

पूर्व में विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने कटघोरा विधासभा के सभी ब्लाकों में हाथ से हाथ जोडों अभियान चलाकर गांव गरीबों की समस्या सुनी और उसके निराकरण का भरोसा दिया इसी कड़ी में अब नगर पालिका दीपका क्षेत्र के वार्ड 02,03,10,11 में जाकर लोगों की समस्या सुनी और उपस्थित अध्यक्ष,पार्षदों व

निगम के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुऐ,बारिस से पूर्व वार्डों में टूटी नालियों को बनाने, कचरों की सफाई करने व बीजली,पानी की समस्या को गंभीरतापूर्वक लेते हुऐ त्वरित निदान करने के लिऐ कहा विधायक श्री कंवर अपने

विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों का ऐसे ही निरीक्षण कर लोगों से मिल कर उनके व क्षेत्रों की समस्या सुनकर निदान करने का पूरा प्रयास किया जा जायेगा ।

