Share this News

हरदीबाजार :- विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी में ग्रामवासियों की लंबे समय से मांग थी कि गांव में सी.सी.रोड़ बने जिससे गांव के लोगों को कीचड़ व धुल से मुक्ति मिले वही समाजिक कार्यक्रम करने में असुविधा हो रही थी जिसके लिऐ समुदायिक भवन व गांव में सास्कृतिक आयोजनों के लिऐ भी मंच नही था जिसकी वजह से सास्कृतिक व धार्मिक आयोजनों में परेशानी हो रही थी जो अब इनके बन जाने से नही होगी ।

गांव के जनप्रतिनिधि व जागरुक लोगों कि वजह से ही गांव में विकास होता है । कांग्रेस की छ.ग. प्रदेश की भूपेश सरकार प्रदेश के विकास और छ.ग.संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है ,इसी कड़ी में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की दिशा में कोई कमी नही है । उक्त बातें कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने ग्राम देवरी में 23.15 लाख(सीएसआर मद) से सी.सी.रोड, व सामुदायिक भवन एवं 12 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड व संस्कृतिक मंच(खनिज न्यास मद)से होने वाले विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही । वही ग्रामवासियों ने विधायक श्री कंवर के अथक प्रयास से हुऐ विकास कार्यों के लिऐ धन्यवाद दिया ।
इस दौरान गोरे लाल यादव(ब्लॉक अध्यक्ष),शिवलाल कंवर सरपंच पति, रामदास दीवान, दीनदयाल गंधर्व, सजन सिंह कंवर, सत्या कंवर, श्रीराम यादव, भुवन पाल कंवर, मनोज कुमार यादव, दीपेश कुमार, कृष्णालाल, पुराण सिंह धनवार, पंचराम, कविता बिंझवार, छोटे लाल यादव, पुष्पेन्द्र कुमार यादव, सूर्या प्रकाश कंवर एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
