Share this News

हरदीबाजार 5 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)
बस स्टैंड स्थित श्रीराम मेडिकल स्टोर जो क्षेत्र को 40 वर्षों से सेवा देते आ रही है । उसी कड़ी में अपनी सेवा भावना को आगे बढ़ाते मेडिकल स्टोर के संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर लोगों के बेहतर ईलाज के लिऐ हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा आरंभ कर रहे है जो 6 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से भागवान सत्यानारायण जी की कथा से आरंभ होकर दोपहर 1 बजे मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर के कर कमलो से फीता काट कर किया जायेगा ।

डाँ. प्रिंस जैन (एमबीबीएस,एमडी) प्रत्येक मंगलवार को शांम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक व डाँ आर.जी.साहू(बीएएमएस,एमडी) सोमवार, गुरुवार, शनिवार शांम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं डाँ शिल्पी अग्रवाल(बीडीएस) प्रतिदिन शांम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक सेवा में उपलब्ध रहेंगें ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती अनुसुईया युवराज सिंह कंवर,मंडी उपाध्यक्ष कटघोरा रामशरण कंवर,मदनलाल राठौर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा,श्रीमती संतोषी पाटले सभापति जनपद पंचायत पाली,अनिल टंडन जनपद सदस्य हरदीबाजार के अतिथि में संपन्न होगा । विनीत श्रीमती शीलप्रभा गुप्ता ने गांव व क्षेत्र के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है ।
संपर्क मोबाईल नंबर 7999022536
