Share this News

कोरबा पाली 4 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
शिव नगरी पाली में नौकोनियां तालाब के तट पर बनारस की तर्ज पर गंगा आरती की शुरुआत हुई। जो प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को सोमवार को शाम 7:00 बजे नियमित रूप से आयोजित होगा। य़ह इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। नगर में साल भर विभिन्न प्रकार के धार्मिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है ।इस कड़ी में यह एक नए कार्यक्रम का शुभारंभ है। पाली नौकोनिया तालाब का अपना आध्यात्मिक महत्व है, भले ही आज यह प्रदूषित हो गया है लेकिन आज भी विविध संस्कार इसी तालाब के तट पर संपन्न कराए जाते हैं।वेद ग्रंथो मे *गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी जेलेसमीन सन्निधी कुरु* उल्लेखित है। गांव के तालाब, नदी को गंगा की तरह पूज्य माना गया है।

श्री राम नवमी आयोजन समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था और संस्कार भारती की माताओं ,बहनों ने इसे संपन्न कराने का बीड़ा उठाया है । सोमवार शाम 7:00 बजे पूजा और आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शिव घाट की साज सज्जा कर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं बहने और श्रद्धालु शामिल हुए।



