Share this News

पाली 3 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)
स्वर्गीय दुकाल सिंह मरावी की स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अप्रैल तक बकसाही में होगा।रविंद्र यादव व पुरुषोत्म टेकाम ने बताया इस प्रतियोगिता में जूनियर – सीनियर सभी वर्ग की पुरुष टीम भाग लें सकते है।उन्होंने बताया राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य भर से टीम आने की संभावना बना है।अन्य जिले के कड़ी टीम को टक्कर देने व उनके साथ खेलने से एक अलग अनुभव होता है।प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए,3 सौ रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 31000 हजार व ट्राफी बकसाही सरपंच श्रीमती गौरीबाई मरावी और शाहजादा खान बिलासपुर की ओर से दिया जायेगा। द्वितीय पुरस्कार 21000 हजार व ट्राफी छत्तीसगढ़ पुलिस कौशल नेटी कारीछापर की ओर से दिया जावेगा । तृतीय पुरस्कार 15000 हजार व ट्राफी छत्तीसगढ़ पुलिस अजय मरावी,विजय मरावी की ओर से दिया जाएगा। चतुर्थ पुरस्कार 10000 हजार व ट्रॉफी राजेंद्र जगत प्राचार्य हरनमुड़ी की ओर से दिया जाएगा इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज 3100 रुपए व ट्रॉफी जनपद सदस्य अलगीडांड योगलक्ष्मी अनिल मरावी की ओर से दिया जाएगा। बेस्ट रेडर 2100 छत्तीसगढ़ पुलिस सागर कोराम लिम्हा निवासी की ओर से दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट ब्लॉकर 2100 रुपए व ट्राफी कमलेश पुल्सत पाली की ओर से दिया जाएगा ।बेस्ट कॉर्नर को 2100 रुपए व ट्राफी प्रवीण यादव भदरापारा वाले की ओर से दिया जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल में भी आकर्षक पुरस्कार रखा गया है।
पाली शंकर दीवान



