Share this News
हरदीबाजार 3 अप्रैल 2023(KRB24NEWS)

40 वर्षो से किसी एक स्थान पर एक संस्था में रह कर सेवा देना निश्चित ही अपने कार्य के प्रति स्यवं को सर्मपित कर के ही संभव है । और आप की सेवा भाव व्यवहार से जो आपने पूरे गांव व क्षेत्र को स्वास्थ क्षेत्र में रह कर अनगिनत गर्भवती माताओं की गोदे भरी आप हरदीबाजार स्वास्थ विभाग की मदर टेरिसा है ।

उक्त उदगार हरदीबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सन् 25 जून 1983 से सिस्टर(नर्स)के पद पर पदस्थ रही और 31 मार्च को श्रीमती एम.बी.शेखर सेवानिवृत्त हुई साथ ही जन्मदिन भी मनाया गया, जिसके उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग परिवार हरदीबाजार के द्वारा प्रागंण में 2 अप्रैल की संध्या को विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था ।

जिसमें मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर की धर्मपत्नी श्रीमती प्रमीला कंवर ने कही । इस दौरान बीज निगम आयोग के सदस्य रमेश अहिर,कटघोरा मंडी उपाध्यक्ष रामशरण कंवर,संयुक्त महामंत्री चंद्रहास राठौर,जनपद सदस्य अनिल टंडन,पूर्व चिकित्सा अधिकारी डाँ.ए.एन कंवर,डाँ.गणेश प्रभूवा, डाँ.टिकेंद्र वर्मा सहायक चिकित्सक डाँ.युधेश सांडे,प्रीत

साहू,प्रेमचंद पात्रे,श्रीमती रेखा पात्रे,अर्जुन यादव,टी. मसीह,डाँ.अतुल वाडेस्कर,डाँ.शक्ति डिक्सेना,धन्जय कंवर, किरोडी मल शर्मा, हरनारायण राठौर,लाल जी यादव,जगदीश अग्रवाल, राजाराम राठौर,विनोद उपाध्याय, निलेंद्र राठौर,राजू राठौर,कमल टंडन,गीता चौहान,अतुल डिक्सेना, अमित गुप्ता, नवल मसीह,गौरव शेखर,गणेश श्रीवास सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भेंट देकर नम आंखों से विदाई दिऐ और स्वस्थ और खुशाल जीवन की कामना किऐ ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर