Share this News
कोरबा पाली 1 मार्च 2023(KRB24NEWS):

पाली नगर पंचायत स्थित आसपास क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाये हुए द रेडिएंट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मंच में दिखाते हुए एक बार फिर सबका मन मोह लिया l कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कटघोरा रामनारायण कश्यप एवं पूर्व तहसीलदार टी आर कश्यप द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा ने एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता रात्रे (तहसीलदार, भैसमा), नरेन्द्र कंवर (नायब तहसीलदार पाली), संजय भवनानी (उपाध्यक्ष भाजपा कोरबा), पार्षद दीपक जायसवाल एवं श्रीमति राजकुमारी पटेल की उपस्थिति में की गई.समारोह में वार्षिक रिपोर्ट अभिभावकों के सामने रखी गईं, मुख्य कार्यक्रम में नर्सरी से शिवाय जायसवाल & ग्रुप, स्मृति सोनी & ग्रुप, के जी 1 से नायरा चंदवानी & ग्रुप, नक्ष चावड़ा & ग्रुप, रितिमा पटेल & ग्रुप, के जी 2 में कनिष्का जायसवाल & ग्रुप, नयनशी खरे & ग्रुप, क्लास 1 से मीत & ग्रुप क्लास 2 से प्रकृति जांगड़े & ग्रुप, क्लास 3 से यशवर्धन सिंह & ग्रुप, क्लास 4 से साक्षी सोरठे & ग्रुप, क्लास 5 से रिया राजपूत & ग्रुप, एवं क्लास 6 से कशिश जगत & ग्रुप ने सबका मन मंत्र मुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि रामनारायण कश्यप ने प्रस्तुति देखकर सराहना करते हुए कहा कि पाली महोत्सव में तो हमने बड़े कलाकारों की प्रस्तुति देखी थी किन्तु यहाँ नन्हे कलाकारों की भव्य प्रस्तुति देखकर सभी हर्षित हुए हैं, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री उमेश चंद्रा ने स्कूल क्रियालालप एवं पढ़ाई की तारीफ करते हुए स्कूल को क्षेत्र का सर्वोत्तम स्कूल होने की बात कही, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती ममता रात्रे, संजय भावनानी एवं नरेंद्र कंवर ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभाओं को ऐसे मंच में लाने एवं विविध प्रकार की शालेय क्रियाकलापों के माध्यम से पढ़ाई का स्तर बढ़ाने के लिए स्कूल की प्रशंसा की.अतिथियों द्वारा मेधावी छात्रों को पुरुस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया अंत मे स्कूल प्राचार्य द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।