Share this News
हरदीबाजार 16 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS)

बीएनजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल हरदीबाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 17 फरवरी प्रातः 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्कूल प्रांगण में किया जा रहा है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा रामशरण कंवर,अति विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य अनिल टंडन,सरपंच ग्राम पंचायत हरदीबाजार श्रीमती अनुसूईया युवराज कंवर, अध्यक्षता गुरुकृपा शिक्षण समिति अध्यक्ष मनोहर लाल गुरुद्वान, उपाध्यक्ष गुरुकृपा शिक्षण समिति हरदीबाजार सुरेंद्र राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य आशीष राठौर, प्रधानपाठक मनमोहन खाण्डे एवं संस्था प्रमुख रमाकांत गुरुद्वान द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी कर ली गई है।

हरदीबाजार निलेंद्र राठौर