Share this News

कोरबा पाली16 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS):
छत्तीसगढ़ पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पाली के शिक्षाविद प्राचार्य एवं करियर काउंसलर डॉक्टर गजेंद्र तिवारी बिलासा शिक्षा सेवा सम्मान से 19 फरवरी 2023 को बिलासा लोक कला मंच द्वारा आयोजित बिलासा महोत्सव में बिलासा शिक्षा सेवा सम्मान से नवाजे जाएंगे ज्ञात हो कि शिक्षाविद डॉक्टर गजेंद्र तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी द्वारा 25 जून 2018 को आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा के लोकव्यापीकरण में सुशिक्षा के लिए सम्मानित किया गया था उसी प्रकार 7 अगस्त 2019 को माननीय भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से मानव संसाधन के विकास में अनुकरणीय योगदान के लिए एवं माननीय जय सिंह अग्रवाल जी राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 13 दिसंबर 2020 को कोरोनावायरस कॉविड 19 के दौर में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा की सतत प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं का जोड़कर अविरल रूप से शिक्षा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया था ज्ञात हो कि डॉक्टर गजेंद्र तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में कई संस्थाओं द्वारा भी सम्मान किया जा चुका है इसी तारतम्य में बिलासा लोक कला मंच बिलासपुर द्वारा आयोजित बिलासा महोत्सव में बिलासा शिक्षा सेवा सम्मान से 19 फरवरी 2023 को सम्मानित किया जाएगा lडॉक्टर तिवारी शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवं पालक के हित के लिए नवाचार करते हैं जिसका फायदा छात्र-छात्राओं को मिलता है तत्कालीन सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र डॉक्टर बंशीलाल महतो जी एवं संसदीय सचिव माननीय लखन लाल देवांगन जी द्वारा भी शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किए जा चुके हैंl

