Share this News
कटघोरा 30 जनवरी 2023(KRB24NEWS):

-गवर्मेंट हाई स्कूल मदनपुर में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता में 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सर्वप्रथम व्याख्याता विनोद जायसवाल ने बापू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को बताया।प्राचार्य राजीव जोगी ने उन्हें सत्य और अहिंसा का पुजारी बताया।पुष्पक साहू ने उनके स्वावलंबन और मितव्ययता जैसे गुणों का बखान किया।

कु.कुमुदिनी ने गांधी जी के द्वारा रंगभेद के विरुद्ध संघर्षों को याद दिलाया।कल्पना कुजूर ने छात्रों को बापू के भजन को आत्मसात करने को कहा।शाला नायक विक्रम और विमलेश्वरी ने छात्र-छात्राओं की ओर से गांधी जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर सम्मान प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने किया।