Share this News
कटघोरा 12 जनवरी 2023(KRB24NEWS)

शासकीय हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता में विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई।सर्वप्रथम प्राचार्य एवं स्टाफ ने स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर तिलक रोली एवं पुष्पहार अर्पित किया।संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा दिवस के महत्व से सदन को अवगत कराया।छत्तीसगढ़ में प्रवास के दौरान अध्यात्म का बीजारोपण,शिकागो धर्म सम्मेलन में उनकी भूमिका को बताया।प्राचार्य जोगी ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के माध्यम से सफल होने के टिप्स दिए।

कल्पना कुजूर और कुमुदिनी ने उन्हें सनातन धर्म के पताका को पूरे विश्व में फैलाने वाला युगपुरुष बताया। अगले चरण में दसवी के छात्र विक्रम और कु दुर्गा के सुंदर भाषण से सभी अभिभूत हुए।अनामिका ने उनके अनमोल वचन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।कु.जया ने स्वामी जी के हृदय में स्त्रियों के प्रति सम्मान को कहानी के माध्यम से बताया।चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गा ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।तदुपरांत खेलकूद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनोद जायसवाल ने एवं आभार प्राचार्य जोगी ने व्यक्त किया।